कांके: रांची के कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2025 रांची के कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो सोमवार दोपहर करीब एक बजे से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रांची के कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पोस्ट में तैनात जवानों के साथ आटो चालक ने मारपीट की हैं। मारपीट के दौरान पत्थर से भी हमला किया गया, जिसमें ट्रैफिक पोस्ट में तैनात एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।