चौसा: बनारपुर में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, 8 घंटे तक चौसा-मोहनिया सड़क जाम रही
Chausa, Buxar | Apr 2, 2026 ठेकेदारी और पैसे की लेनदेन में विवाद को लेकर बनारपुर में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को चौसा-मोहनियां मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आधी रात को घर का दरवाजा और खिड़की तोड़कर कार्रवाई की, जो गैरकानूनी है. ग्रामीणों ने पुलिस पर बनारपुर के प्रति कठोर रवैया का आरोप लगाया