सिमडेगा: भाजपा की कुरडेग रोड पदयात्रा पर झामुमो नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह सस्ती राजनीति है
भाजपा के द्वारा क़ुरडेग जर्जर सड़क को लेकर किया जा रहे पदयात्रा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा हमलावर हो गई। रविवार को 12:30 बजे परिषदन में प्रेस वार्ता कर जिला अध्यक्ष जिला सचिव ने बताया कि जिस रोड का टेंडर होकर रोड का काम एक सप्ताह बाद शुरू होना है उस पर राजनीति करना भाजपा का शोभा नहीं देता है। राजनीति करना है तो नेशनल हाईवे यात्रा कर करें जो केंद्र की है।