कैसरगंज: जिगनिया जसकरण सिंह गांव में खुलते पानी से झुलसी बुजुर्ग महिला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिगनिया जसकरण सिंह गांव में महिला चारपाई धोने के लिए पानी गर्म कर रही थी। इस दौरान खोलने पानी की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने भारती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।