फर्रुखाबाद: विद्युत आपूर्ति और पानी की समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
मऊदरवाजा के गांव अजमतपुर द्वारिकाधाम कॉलोनी निवासी पीड़ित श्यामबाबू व अन्य लोगो ने डीएम कार्यालय पहुँचकर डीएम डॉ अंकुर लाठर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए गुरुवार को बताया कॉलोनी में लगभग 45 बिजली कनेक्शन है। जहां से ट्रांसफार्मर बिजली आपूर्ति लगभग 800 मीटर की दूरी पर है जर्जर और पुरानी लाइन होने के कारण आय दिन बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है।