गाण्डेय: गांडेय में जेएसएलपीएस, द नाज फाउंडेशन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने नेत्र जांच शिविर का किया शुभारंभ
Gandey, Giridih | Aug 20, 2026
गांडेय प्रखंड परिसर में गुरुवार को 11 बजे से जेएसएलपीएस, द नाज फाउंडेशन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विशेष नेत्र स्क्रीनिंग शिविर का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन गांडेय प्रखंड कार्यालय परिसर, खम्भाटांड़ एवं मनियाडीह में शिविर लगाकर ग्रामीणों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई।