झाडोल: जनजाति महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी शुरू
वनवासी कल्याण परिषद के तत्वावधान में वागड़-मेवाड़ अंचल की जनजाति महिलाओं के हुनर को तराशने के लिए संचालित हो रहे नम्रता कौशल विकास केन्द्र की ओर से शुक्रवार शाम चार दिवसीय कमली ट्राईब्स प्रदर्शनी का शुभारंभ शहर के सेक्टर 13 गवरी चौक स्थित वनवासी कल्याण परिषद के कल्याण आश्रम में हुआ।