झाडोल: उदयपुर से झाड़ोल होकर गुजरात तक प्रस्तावित नेशनल हाईवे 58 का राजस्थान सीमा में काम पूरा- सांसद रावत
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि उदयपुर से झाड़ोल होते हुए ईडर, गुजरात तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 का राजस्थान प्रदेश की सीमा में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस मार्ग पर भूस्खलन से प्रभावित 3.8 किलोमीटर कार्य शेष था। उक्त बचे हुए कार्य के लिए 3.14 करोड़ रुपए की राशि कुछ दिनों पूर्व जुलाई माह में ही स्वीकृत कर दी गई थी।