झाडोल: सालुखेड़ा घाटी में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, एक को किया जिला अस्पताल रेफर
Jhadol, Udaipur | Jul 27, 2024 उदयपुर जिले के झाड़ोल के सालुखेड़ा घाटी में एक पिकअप ने दो बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।पिकअप ने रोंग साइड से आकर बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार घायल हो गया। जनकारी के अनुसार बाइक सवार ढूंढकिया के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में दो बाइकें चपेट में आईं। जिनमें से एक घायल को उदयपुर रेफर किया गया है।