झाडोल: फलासिया पुलिस ने राह चलती युवती के साथ छेड़छाड़ व लूट का आरोपी गिरफ्तार
Jhadol, Udaipur | Jul 30, 2024 पुलिस ने राह चलती युवती के साथ छेड़छाड़ कर मोबाइल लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सीतराम ने बताया कि पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी कि गत 24 जुलाई शाम को कॉचिंग सेंटर फलासिया से अपने पिता की दुकान पर जा रही थी कि बीच रास्ते में तीन लड़के सामने से आए और छेड़छाड़ करने लगे। आरोपी सोम निवासी दिलीप कसौटा को सोम के जंगलों से गिरफ्तार किया।