झाडोल: भेरुजी बावजी मंदिर में हुई चोरी, दान पेटी से रुपये और चांदी का नाग लेकर फरार हुए चोर
Jhadol, Udaipur | Jul 28, 2024 कोल्यारी में स्थित भेरुजी बावजी के मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और दान पेटी में से पैसे निकालकर एक चांदी का नाग चुरा लिया। यह घटना रात के समय घटित हुई, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल है।