पयागपुर: पकड़ी गांव के पास से पुलिस ने 1 अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में पकड़ी गांव के पास से पुलिस ने अभियुक्त धर्मेंद्र पांडेय निवासी बड़कागांव को 1अवैध तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।प्रभारी ने बताया की अभियुक्त पर धारा 3/25आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। व अन्य मामलों में भी कई मुकदमे दर्ज है।