लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामले में 3 वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने आज अलग-अलग मामले में वारंटी चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन वारंटी अभियुक्तों सचिन पुत्र श्यामनाथ, विनोद कुमार पुत्र छेद्दु व संजय कुमार पुत्र बाबूराम के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर तीनों वारंटी अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया है।