लखीमपुर: राजगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मृतका के भाई ने ससुरालियों पर इलाज कराने में लापरवाही का लगाया आरोप
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ में आज संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता अंजनी पत्नी राजन बंसल की मौत हो गई है। महोली निवासी मृतका के भाई अमित बंसल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।