लखीमपुर: जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध की गई छापेमारी के दौरान 85 लीटर अवैध कच्ची बरामद कर छः आरोपी हुए गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अवैध शराब बनाने वाली भट्टी को भी नष्ट किया है। गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।