लखीमपुर: नौरंगाबाद शाहपुरा कोठी रोड पर आपसी कहासुनी को लेकर दो युवक आपस में भिड़े, एक युवक ने दूसरे युवक पर बरसाई बेल्ट
मामला लखीमपुर शहर के नौरंगाबाद शाहपुरा कोठी रोड का है। जहां बीच सड़क पर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में दो युवक आपस में भिड़ गए हैं। जिसमें सड़क पर एक युवक ने दूसरे युवक पर बेल्ट बरसाना शुरू कर दिया। आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहे। घटना का वीडियो बनते ही बेल्ट बरसाने वाला युवक शांत हो गया। घटना सोमवार दोपहर की है।