टेहरोली: महेबा में महिला ने पति पर ₹50,000 दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत
थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम महेबा निवासी पूनम पत्नी सुनील अहिरवार ने बुधवार शाम करीब 4 बजे थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। पूर्व में भी उसने पति की शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिला के अनुसार, वह अपने मायके ग्राम अक्सेव, थाना लहचूरा में पिता छविलाल के साथ रहने पहुंची है