टेहरोली: एरच पुलिस ने अवैध देशी तमंचा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना एरच क्षेत्र के ग्राम बेड़ा निवासी मुकेश दुबे पुत्र अनूप दुबे उम्र 24 वर्ष एवं बल्लू उर्फ बलराम निवासी बेंदा जिन्होंने सरमन परिहार निवासी बेंदा सुरवई तहसील टहरौली के घर पहुंच कर पहले परिजनों को मारा पीटा फिर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करने की कोशिश की थी जिसमें पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार किया है