बड़वानी: स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होंगी कई गतिविधियां – कलेक्टर राहुल
कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2024‘‘ अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा।