बड़वानी में दीपावली पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने कोर्ट चौराहा, यातायात थाना तिराहा और तालाब रोड पर सघन चेकिंग प्वाइंट लगाकर अमानक साइलेंसर, स्टंटबाजी, ओवरस्पीडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत 18 वाहन चालकों के चालान बनाकर 6,500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने त्योहार तक यह अभियान लगातार जारी रखने की चेतावनी दी है। अंचल की हर प्रामाणिक खबर के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#nimaddastaknews #BarwaniNews #BarwaniPolice #TrafficAction #DiwaliSafety