शिवकुंज योगा ग्रुप की पहल स्वच्छता फैलाए चारों ओर
बड़वानी 06 नवंबर 2026/दीपोत्सव के पावन अवसर पर जहां लोग अपने घरों को स्वच्छ बनाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर की स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ बनाने के लिए अपना योगदान देते हैं। हम बात कर रहे हैं शिवकुंज योगा ग्रुप आशाग्राम की जो की पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन स्थल की सफाई में भी अपना योगदान देते हैं। दीपावली की आगमन बेला में योगा ग्रुप के द्वारा शिवकुंज के सभी स्थानों से कचरा बीन कर उसका समुचित निपटान किया। ग्रुप के श्री हीरा यादव श्री लव कुमरावत श्री दीपक अग्रवाल श्री संदीप मुकाती ने बताया यह हमारा नियमित कार्य है किंतु दीपावली के अवसर पर हमने यहां पर विशेष सफाई अभियान चला कर हर एक छोर को स्वच्छ करने का प्रयास किया है। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया एवं योगा ग्रुप के संयोजक श्री लव कुमरावत ने शिवकुंज पर आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वह यहां पर कचरा नहीं फैलाएं डस्टबिन में ही कचरा डालें। पटाखों का शिवकुंज पर उपयोग ना करें यहां पर आगजनी का खतरा बना रहता है। योगा ग्रुप के सदस्य एवं पार्षद व पत्रकार श्री सचिन शर्मा एवं श्री हीरा यादव के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि से निर्बाध जल संचेतना के लिए बात की।इस दौरान योगा ग्रुप के श्री सचिन दुबे श्री पवन कुमरावत,श्री अंकित राठौड, श्री आशीष जोशी,श्री मणिराम नायडू, श्री कमलेश कुमरावत,अमित, प्रदीप ,दूर सिंह आदि उपस्थित थे।
37 views | Barwani, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026