सेंधवा के श्रीनारायणदासजी हॉस्पिटल में मिली स्वास्थ्य सेवा की बड़ी सौगात, अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का हुआ शुभारंभ।
माँ अंबिका डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से शुरू हुई इस सुविधा का उद्घाटन पूज्य बालीपुर गुरुजी श्री योगेश जी बालीपुर सरकार, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव और भाजपा जिला महामंत्री विकास आर्य की उपस्थिति में किया गया। इस मशीन के आने से अब सेंधवा और आसपास के क्षेत्रवासियों को सीटी स्कैन के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और समय पर उचित इलाज मिल सकेगा। अंचल की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें हमारे साथ।
#NimadDastakNews #SendhwaNews #Sendhwa #BarwaniNews #MPNews