मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र में नारायणपुर के पास भिंड-ग्वालियर रोड पर अर्टिका कार ने 3 लोगों को टक्कर मारी, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 2, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी रंजीत बाल्मिक निवासी वार्ड 2 मेहगांव ने पुलिस को बताया। कि अर्टिका कार नंबर एमपी 07 जेडयू 9604 के चालक ने रविवार को लगभग 11 बजे नारायणपुर के आगे भिंड ग्वालियर रोड पर लापरवाही से कार चलाकर पैदल जा रहे फरियादी,पिताजी एवं भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए।पुलिस ने रविवार को लगभग 4 बजे मामला दर्ज कर लिया है।