मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में हेडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 1, 2025 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुड्डी भदोरिया,शिवम एवं अन्नी भदोरिया निवासी सिरसी तथा आरती भदोरिया योगेंद्र भदौरिया निवासी सिरसी के बीच शनिवार को लगभग 9:00 बजे हैंड पंप से पानी भरने के विवाद पर आपस में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे की मारपीट कर दी। पुलिस ने शनिवार को लगभग 1 बजे क्राॅस मामला दर्ज कर लिया है।