मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र के कनाथर गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर फरियादी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 31, 2025 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी प्रमोद त्यागी निवासी ग्राम कनाथर ने पुलिस को बताया।कि पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर कनाथर गांव में सौरभ त्यागी,दिनेश त्यागी, सुभाष त्यागी निवासी कनाथर ने शुक्रवार को लगभग 11:00 बजे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 1:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।