मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र में पशु अस्पताल के पास पुरानी रंजिश के चलते फरियादी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 2, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी जब्बार खान निवासी वार्ड नंबर 5 राजू बाबा की कॉलोनी मेहगांव ने पुलिस को बताया। की अनिल जाटव निवासी वार्ड नंबर 1 मेहगांव ने शनिवार को शाम लगभग 6:00 बजे पशु अस्पताल के पास मेहगांव में पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार की देर रात मामला दर्ज कर लिया है।