मेहगांव: एण्डोरी थाना क्षेत्र के टैटोन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 31, 2025 एण्डोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी पवन जाटव निवासी टैटोन ने पुलिस को बताया। कि पुरानी रंजिश के चलते जितेंद्र जाटव एवं बनवारी जाटव निवासी टैटोन ने गुरुवार को लगभग 10:30 बजे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।एवं जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को शाम लगभग 4:00 बजे मामला दर्ज कर दिया है।