मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के कतरोल गांव में खेत में लूसन (चारा) काटने को लेकर विवाद, फरियादी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 1, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी रामहंस गुर्जर निवासी कतरौल ने पुलिस को बताया।कि 1 फरवरी को लगभग 8 बजे खेत में से लूसन (चारा) काटने के विवाद पर जितेन्द्र सिंह, दीवान सिंह गुर्जर निवासी कतरौल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने 1 फरवरी को लगभग 12:30 बजे फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।