कनवास: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक टोल बॉक्स में घुसा, एक कर्मचारी घायल
Kanwas, Kota | Jun 24, 2026 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर टोल बॉक्स में घुस गया। हादसे में टोल कर्मचारी घायल हो गया, जबकि टोल बॉक्स में लगे कंप्यूटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। बुधवार शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर एक ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और टोल बॉक्स से जा टकराया।