कायमगंज: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से 9 साल के बच्चे का हाथ कटा, कायमगंज में छत पर पतंग लूटते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
नगर के कायमगंज के लोहाई बाजार में बुधवार देर शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 9 साल का बच्चा वंश जख्मी हो गया। वह छत पर पतंग लूट रहा था, तभी उसने डोर पकड़ ली। मांझे से उसके हाथ में गहरा कट लग गया। परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। कायमगंज इलाके में चाइनीज मांझे से पहले भी हादसे हो चुके हैं। 14 जुलाई को सुभानपुर निवासी युवक के साथ घटना हुई थी।