कोईलवर: धनंडीहा में अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर समाजसेवी सोनाली सिंह ने बडहरा विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं पर की चर्चा
कंबल एक मुस्कान अभियान के तहत कंबल वितरण के दौरान लोगों की जन समस्याओं को सुनने के बाद आज शुक्रवार को कोईलवर प्रखंड स्थित धनडिहा अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समाज सेवी सोनाली सिंह ने बताया कि बडहरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैं कृत संकल्प हूं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधानसभा के समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई।