Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
Yogi
usr99426380
जय हो माता रानी
Hardoi, Hardoi
| Oct 11, 2026
MORE NEWS
महिला पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन लोकतंत्र पर दिल्ली पुलिस का हमला क्या दिल्ली पुलिस को एक महिला पत्रकार के साथ यह अशोक ने व्यवहार करना चाहिए था ❓ अपनी अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें और वीडियो 10 लोगों तक शेयर करें ❓ #PoliticalNews #DelhiPolice #DelhiNews #DalitRights #UttarPradeshNews
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026
हरदोई में ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम, तय होंगे रूट हरदोई। शहर में ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन और जाम की समस्या पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने रविवार को संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के तहत ई-रिक्शा चालकों से निर्धारित 10 मार्गों में से अपनी पसंद का एक रूट चुनवाकर उसका विवरण वाहन पर चस्पा कराया गया। परिवहन विभाग ने चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया। वहीं नगर पालिका की ओर से ई-रिक्शा की कलर कोडिंग, बारकोड और रूट संबंधी साइनेज की व्यवस्था की जा रही है। इससे वाहन की पहचान के साथ यह भी स्पष्ट रहेगा कि संबंधित ई-रिक्शा किस मार्ग पर संचालित होगा। नई व्यवस्था का उद्देश्य शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ई-रिक्शा का दबाव कम करना और यातायात को सुचारु बनाना है। अधिकारियों के मुताबिक निर्धारित रूट व्यवस्था लागू होने से जाम पर नियंत्रण के साथ आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सकेगा। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे आवंटित रूट पर ही वाहन चलाएं और दस्तावेज सत्यापन व कलर कोडिंग की प्रक्रिया में सहयोग करें।
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026
गर्भवती भैंस की मौत पर महिला ने जेठानी पर लगाया मारपीट का आरोप डंडे से वार करने के बाद भैंस की मौत होने का दावा, हथगाम थाने में दी गई तहरीर पुलिस ने मामले की जांच चौकी प्रभारी को सौंपी, विधिक कार्रवाई शुरू उत्तरप्रदेश । जनपद फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के हरिरामपुर कँधैला गांव में एक महिला ने अपनी जेठानी पर गर्भवती भैंस को डंडे से मारने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार महिला का कहना है कि घटना के अगले दिन भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्राप्त तहरीर के अनुसार हरिरामपुर कँधैला निवासी सावित्री देवी, पत्नी वीरेंद्र ने थाना हथगाम में शिकायत दर्ज कराई है कि 8 अक्टूबर 2026 को लगभग सुबह 11 बजे उनकी गर्भवती भैंस घर पर बंधी हुई थी। आरोप है कि उनकी जेठानी इंद्रावती उर्फ डंगिया, पत्नी शोभाराम ने डंडे से भैंस के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। शिकायतकर्ता का कहना है कि बकरी गर्भवती थी और घटना के अगले दिन 9 अक्टूबर को दोपहर लगभग 1 बजे उसकी मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी जेठानी से शिकायत की तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने थाना पुलिस से दोषी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर थाना स्तर से की गई टिप्पणी के अनुसार मामले की जांच चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह को सौंपते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026
कोतवाली के गेट पर फल विक्रेता को घेरकर पीटा, 15 से 20 लोगों पर मारपीट का आरोप हरदोई। डीएम चौराहे पर शराब पीने से मना करने पर फल विक्रेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने पहले ठेले पर फल विक्रेता की पिटाई की और फिर शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित को गेट पर ही घेरकर पीटा। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के विढ़ेयन पुरवा निवासी नन्हे गुप्ता पुत्र सत्यपाल गुप्ता डीएम चौराहे पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने एएसपी आवास के पास फल का ठेला लगाते हैं। नन्हे के मुताबिक, आजादनगर निवासी कुछ युवक उनके ठेले पर जूस पीने आते थे। आरोप है कि जूस पीने के दौरान युवक वहां शराब भी पीते थे। करीब 15 दिन पहले नन्हे ने उन्हें शराब पीने से मना करते हुए दूसरी जगह जाने को कहा था। इस बात को लेकर विवाद हुआ और युवकों ने उन्हें धमकी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि उक्त युवक दोबारा पहुंचे और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नन्हे ने डायल 112 पर सूचना दी और शिकायत लेकर शहर कोतवाली पहुंच गए। आरोप है कि कोतवाली के गेट पर 15 से 20 लोगों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई की। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल नन्हे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026
चित्रकूट: दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप, युवती ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने की लगाई गुहार चित्रकूट। जिले के मऊ थाना क्षेत्र के हन्ना विनैका गांव से एक मामला सामने आया है, जहाँ रचना त्रिपाठी नामक युवती ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026
मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग ख्वाजा फिरोज मोहल्ले के लोगों ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप, शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की शाहजहांपुर शहर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में रहने वाले कुछ लोगों ने एक महिला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मोहल्ले के लोगों ने महिला पर कथित रूप से सेक्स रैकेट चलाने, लोगों को धमकाने और विवाद करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आज पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि महिला का अपने पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शिकायत में मकान की दीवार तोड़ने और मकान पर हिस्सेदारी जताने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि महिला पूर्व में मोहल्ले के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा चुकी है तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायती पत्र में महिला के दूसरे पति के रूप में उल्लेखित एक व्यक्ति पर बाहर से लड़कियां लाने का आरोप भी लगाया गया है। मोहल्ले के लोगों का दावा है कि इससे आसपास के परिवारों को परेशानी होती है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026
बुलंदशहर: पुलिस मीडिएशन सेंटर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, समझौते के दौरान महिला ने बुजुर्ग की पकड़ी दाढ़ी बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस मीडिएशन सेंटर के बाहर पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। मीडिएशन सेंटर के बाहर पति की तरफ से उसकी बहन और पत्नी की तरफ से उसके वालिद (पिता) मौजूद थे। दाढ़ी पकड़कर लटकी महिला जानकारी के मुताबिक, जब पति की बहन और पत्नी के पिता आपस में बैठे हुए थे, तभी अचानक महिला ने लड़की के पिता की दाढ़ी पकड़ ली। पुलिस ने दाढ़ी छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला बुजुर्ग की दाढ़ी पर ही लटकी रही। चश्मदीदों के अनुसार इस पूरे मामले में महिला की गलती बताई जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026
जय हो माता रानी - Hardoi News