बुलंदशहर: पुलिस मीडिएशन सेंटर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, समझौते के दौरान महिला ने बुजुर्ग की पकड़ी दाढ़ी
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस मीडिएशन सेंटर के बाहर पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। मीडिएशन सेंटर के बाहर पति की तरफ से उसकी बहन और पत्नी की तरफ से उसके वालिद (पिता) मौजूद थे।
दाढ़ी पकड़कर लटकी महिला
जानकारी के मुताबिक, जब पति की बहन और पत्नी के पिता आपस में बैठे हुए थे, तभी अचानक महिला ने लड़की के पिता की दाढ़ी पकड़ ली। पुलिस ने दाढ़ी छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला बुजुर्ग की दाढ़ी पर ही लटकी रही। चश्मदीदों के अनुसार इस पूरे मामले में महिला की गलती बताई जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026