Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रॉक गार्डन घूमने गई लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। घटना रायगढ़ के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन की है। यहां एक युवती अपने बॉयफ्रेंड संग घूमने आई थी। लेकिन, तभी गार्डन में दो युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। लड़कों ने पीड़ित लड़की का अश्लील वीडियो भी बनाया। उसे वायरल करने की धमकी दी। उसे मारा-पीटा। रुपये-पैसे भी छीन लिए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से शिकायत के बाद एक्शन हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ हुई तो सारी कहानी कह दी।