सिकंदराराऊ: जनपद में सरकारी चावल के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई को लेकर हसायन के भाकियू भानू के राष्ट्रीय सचिव ने दी चेतावनी
हाथरस जनपद में सरकारी खाद्यान्न की अवैध कालाबाजारी को लेकर हसायन निवासी भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सरकारी राशन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए होता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इसमें संलिप्त अवैध कारोबारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो भाकियू भानु सासनी तहसील में बड़ा धरना-प्रदर्शन करेगी।