सिकंदराराऊ: पंत चौराहे के निकट स्कूटी सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त हुआ गंभीर घायल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सिकंदरा राऊ के जीटी रोड पर स्थित पंत चौराहे पर एक स्कूटी सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई जिसने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी है।