बदायूं, उत्तर प्रदेश। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतिका के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और दहेज में सोने की चेन व अंगूठी की मांग करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता को परेशान किया जाता था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
.
.
.
.
#Badaun #Budaun #Ujhani #Abdullaganj #DowryDeath