
▪️कासगंज से लखनऊ (ऐशबाग) के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेल मंत्री ने दी मंजूरी. नई दिल्ली:कासगंज और लखनऊ संभाग के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी वाली खबर है। रेल मंत्रालय ने कासगंज से लखनऊ (ऐशबाग) के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी दे दी है। यह नई ट्रेन वाया बदायूँ, बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर और सीतापुर होकर चलेगी। ▪️रेल मंत्री ने पत्र लिखकर दी जानकारी. केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री श्री B L Verma के पत्र का संदर्भ लेते हुए उन्हें लिखित में सूचित किया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नए रूट पर ट्रेन चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। ट्रेन नंबर और रूट,रेल मंत्रालय द्वारा दी गई मंजूरी के अनुसार, इस नई ट्रेन सेवा का विवरण इस प्रकार है: ट्रेन संख्या: 15312 / 15311 नाम: कासगंज - ऐशबाग (लखनऊ) एक्सप्रेस मुख्य स्टेशन (रूट): कासगंज,बदायूँ, बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर और ऐशबाग (लखनऊ)। इस नई ट्रेन के शुरू होने से तराई और रुहेलखंड क्षेत्र के जिलों जैसे बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के लोगों को राजधानी लखनऊ और कासगंज की ओर आने-जाने के लिए सीधा और सुलभ साधन मिल जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे जल्द ही इस ट्रेन के समय सारणी (टाइम टेबल) और परिचालन शुरू होने की तारीख की घोषणा करेगा। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #badaunnews #ujhani #AshwiniVaishnaw #tv #socialmediamarketing #budaun #badaun #indianrailways #lucknow बदायूँ हर पल न्यूज़ B. L. Verma Rajeev Kumar Gupta @badaunharpalnews
Budaun, Budaun | Jun 24, 2026

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों-अभिभावकों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र #YogaDay2026 #APSInternationalSchool #Ujhani #InternationalYogaDay #HealthyLife #YogaForAll #BudaunNews #EducationNews #UPNews #SatyamevBharatNews 🧘♀️🌿📚
Hardwar, Haridwar | Jun 21, 2026

6 मौतों के बाद भी नहीं जागे लोग! उझानी में फिर ओवरलोड ई-रिक्शों का खेल जारी #Budaun #Ujhani #RoadSafety #ERickshaw #BreakingNews #UPNews #ViralNews #SatyamevBharatNews #TrafficRules #BudaunBreaking
Hardwar, Haridwar | Jun 18, 2026

बदायूं से बहुत बड़ी खबर भात मांगने की रस्म में जा रहे लोगों का ई-रिक्शा हादसे का शिकार, 5 महिलाओं की मौत और 3 लोग गंभीर घायल। #Budaun #BudaunBreaking #Ujhani #Kachhla #BreakingNews #RoadAccident #BudaunNews
Sahaswan, Budaun | Jun 17, 2026

🚨 बदायूं अपडेट | सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई बदायूं-मथुरा मार्ग पर ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। यह दर्दनाक हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला के पास हुआ, जहां भात मांगने की रस्म में शामिल होने जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। जिलाधिकारी बदायूं अवनीश कुमार राय ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, घायलों का उपचार जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 🎥 आप भी सुनिए, इस दर्दनाक हादसे को लेकर डीएम बदायूं का आधिकारिक बयान। #Budaun #BudaunUpdate #BudaunBreaking #RoadAccident #Ujhani #Kachhla #BreakingNews #BudaunNews #UttarPradesh #GanvKaSafarnama
Sahaswan, Budaun | Jun 17, 2026