उन्नाव के हसनगंज तहसील क्षेत्र में रसूलपुर अकबरपुर से गुजरने वाली सई नदी उफान पर है। नदी का पानी आसपास के इलाकों में फैलने से मुख्य मार्ग पर कई फीट पानी बह रहा है, जिससे अकबरपुर-रसूलपुर बकिया समेत सैकड़ों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं, हजारों बीघा धान की फसल भी जलमग्न होने से किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
इस मुश्किल घड़ी में अकबरपुर निवासी नरेश पाल के नन्हे बेटे दीपांशु पाल ने इंसानियत और सेवा की मिसाल पेश की है। दीपांशु सड़क पर पत्थर डालकर रास्ता बनाने के साथ बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पानी के बीच सुरक्षित रास्ता पार कराने में मदद कर रहा है। इतना ही नहीं, वह किसानों की डूबी फसलों के मुआवजे की मांग को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश भी कर रहा है। नन्हे दीपांशु के इस जज्बे की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
.
.
.
.
#Unnao #Hasanganj #SaiRiver #UnnaoNews #FloodNews