मुजफ्फरपुर, बिहार। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच जेडीयू नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन गायब हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम में काफी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान राजेश मंडल के गले से सोने की चेन गायब हो गई। मामले को लेकर नेता ने तुर्की थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा सकती है।
.
.
.
.
#Muzaffarpur #Bihar #JDU #RajeshMandal #NishantKumar