सिमडेगा: खौलती दाल में गिरने से वृद्ध गंभीर रूप से झुलसे, जिप सदस्य ने जाना हालचाल
सिमडेगा के पीडियापोंछ पंचायत अंतर्गत सरईजोर गांव में 62 वर्षीय मदन सोरेंग खौलती दाल में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। सूचना मिलने पर गुरुवार को शाम 5 बजे जिप सदस्य अजय एक्का अस्पताल पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।