सिमडेगा: कोलेबिरा में सालाना उर्स मेला: कोलेबिरा विधायक सहित कई लोगों को समिति का निमंत्रण
कोलेबिरा में लगने वाले सालाना उर्स मेला की तैयारी में समिति जुटी है जहां पर आगामी 12 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेले में कव्वाली कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इधर आयोजन समिति द्वारा गुरुवार को 1:00 बजे कोलेबिरा विधायक सहित विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को निमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया।