गुना नगर: नानाखेड़ी में युवती से बर्बरता और दरिंदगी करने वाले आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ASP और SDM रहे मौजूद
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी में युवती को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट और दरिंदगी करने वाले आरोपी अयान पठान के घर पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाही की। SDM रवि मालवीय ने बताया, आरोपी ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर नानाखेड़ी में मकान बनाया थ एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर ने कहा, संयुक्त कार्रवाई में मकान तोड़ा गया। आरोपी जेल में है कार्यवाही जारी है।