कुरावली: कुरावली में मां दो बच्चों को छोड़कर फरार हो गई
कुरावली क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मैनपुरी के ही एक गांव की रहने वाली है और थाना कुरावली क्षेत्र के जमलापुर गांव में बच्चों को अपनी मौसी-मौसा के घर घुमाने की बात कहकर लेकर गई थी। लेकिन महिला बच्चों को पहले ही अलूपुर गांव में छोड़कर वहां से चली गई।