#गुना - धनतेरस पर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वामित्व योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित
मध्यप्रदेश शासन की स्वामित्व योजना के तहत जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख तैयार करने एवं रजिस्ट्री का कार्य तेजी से किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत स्वामित्व अधिकार अभिलेख प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। चांचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका मीणा द्वारा तहसील मकसूदनगढ़ के ग्राम लालपुर में पहुंचकर स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में हितग्राहियों के स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य पूर्ण होने पर बधाई दी एवं अन्य ग्रामीणों की समस्याओं को तुरंत निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम में श्री प्रदीप कुमार साहू, श्री दिलीप शर्मा, मधुसूदनगढ़ तहसीलदार डॉ. उदय सिंह, कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री कमल सिंह कोली, चौकी प्रभारी जगदीश राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील, पटवारी गजराज सिंह जगदीश प्रसाद तथा सरपंच विष्णु गुर्जर एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति थे। कार्यक्रम में तहसील मकसूदनगढ़ के ग्राम लालपुर ग्राम पंचायत खेरखेड़ा पटवारी हल्का नंबर महू में स्वामित्व रजिस्ट्री का 100% कर पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार तहसील मकसूदनगढ़ के अंतर्गत 137 ग्राम में स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है जिसमें 6868 आबादी भूमि की स्वामित्व रजिस्ट्री होना है। जिसमें से 50% कार्य पूर्ण हो चुका है शेष कार्य तीव्र गति से चल रहा है जो जल्द ही पूर्ण होगा।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत भौंरा तहसील आरोन में शासन निर्देशानुसार विधायक गुना श्री पन्नालाल शाक्य की गरिमामय उपस्थिति में स्वामित्व योजना के तहत आबादी क्षेत्र की भूमि पर दर्ज भूमिस्वामियो की रजिस्ट्री निष्पादन एवं पंजीयन कार्य को ग्रामीणजनों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री शाक्य के समक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित की गई। हल्का पटवारी श्रीमती ज्योति भार्गव द्वारा कुल 112 में से 102 रजिस्ट्री बनाकर 90% से अधिक कार्य पूर्ण किया है। इस अवसर पर विधायक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्राम के स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को दीपावली के अवसर पर गिफ्ट्स, मिठाई एवं बिस्किट वितरित किये गए साथ ही सभी बच्चों के साथ भोजन किया गया।
विधायक श्री पन्नालाल शाक्य द्वारा अपने संबोधन में शासन द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को बधाई दी एवं सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। अंत मे एसडीएम सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर एवं शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री सुरजीत धाकड़, तहसीलदार आरोन श्री धीरेंद्र गुप्ता, सीईओ जनपद आरोन श्री गौरव यादव, नायब तहसीलदार श्री कृष्णकांत चौबे, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, हल्का पतवारी सहित लाभांवित हितग्राही ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द्र धाकड़ एवं एसडीएम राघौगढ श्री अमित सोनी की उपस्थिति में ग्राम सेमरा पंचायत एवं हल्का सारसेहला तहसील राघौगढ़ में स्वामित्व कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तहसील बमोरी के ग्राम पथरिया (भोरा) में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुश्री गायत्री भील, झागर श्री दीपक मीना एवं सरपंच श्री हरेंद्र सिसोदिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh