जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील कालपी में सुनीं जन-समस्याएं, मौके पर हुआ त्वरित निस्तारण
कालपी, जालौन - शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद जालौन में आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' के अवसर पर जिलाधिकारी जालौन समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत द्वारा संयुक्त रूप से तहसील परिसर कालपी में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया।
समाधान दिवस में -
राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
जिनमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया।
शेष प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।
अधिकारियों को सख्त निर्देश-
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए कि -
1. प्रत्येक जनशिकायत का मौका मुआयना कर निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।
2. निस्तारण नियत समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण हो।
3. जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपस्थित अधिकारीगण -
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Madhogarh, Jalaun | Nov 21, 2026