अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी द्वारा पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की गयी।
पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में आज दिनांक 21.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी द्वारा पुलिस लाइन उरई में पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जनपद के विभिन्न थानों से आये पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पेंशनर्स द्वारा मुख्य रूप से पेंशन भुगतान में विलम्ब, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पारिवारिक पेंशन, पीपीओ में संशोधन, जीवन प्रमाण पत्र तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित समस्याएं रखी गयीं।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पेंशनर्स की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना गया तथा मौके पर ही सम्बन्धित को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पेंशनर्स को आश्वस्त किया गया कि पेंशनर्स की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा। पेंशनर्स को समय-समय पर विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी जाती रहेगी।
गोष्ठी के दौरान पेंशनर्स को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, साइबर ठगी से बचने तथा किसी भी समस्या होने पर सीधे कार्यालय में सम्पर्क करने हेतु भी जागरूक किया गया।