गरोठ अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने बच्चा बदलने का भी लगाया आरोप
गरोठ। प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने नवजात बच्चा बदलने का गंभीर आरोप भी लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसव के दौरान महिला का यूट्रस (गर्भाशय) बाहर आ गया था, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। मामले को लेकर परिजन थाने भी पहुंचे। फिलहाल परिजनों के आरोपों और पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की जा रही है।