कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में शाजिया खान को नीमच जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
शामगढ़। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के तहत शामगढ़ की कांग्रेस नेत्री शाजिया खान को नीमच जिले का प्रभारी बनाया गया है।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।