आलमनगर: आलमनगर पुलिस ने तीन शराबियों को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक संदीप कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगह से पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया।